गुमला, अगस्त 11 -- गुमला, संवाददाता। राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी गुमला में 46 झारखंड बटालियन एनसीसी ट्रूप संख्या 18/46 की ओर से विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली मेकिंग और सेल्फी विद तिरंगा गतिविधि मुख्य आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इनमें राष्ट्रीय ध्वज, भारत माता और देशभक्ति से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। वहीं कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशप्रेम का संदेश दिया।46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबू...