कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रादेशिक उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर व पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर के पांचों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षकों से सुविधाओं व समस्याओं का फीडबैक लिया। डीएवी इंटर कॉलेज में परीक्षकों ने बताया कि उनको बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं उपलब्ध नहीं हो रहीं हैं। अध्यापक खड़े रहकर या स्टूल में बैठकर मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। आधे से अधिक कमरों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। परीक्षक बरामदे में बैठकर कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में राकेश तिवारी, मोहित मनोहर तिवारी, एनपी सिंह, अनिल सचान, विनोद कुमार मिश्रा, नागेंद्र सिंह भदौरिया, मनीष मिश्रा और रामकुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...