पटना, नवम्बर 26 -- डीएवी पब्लिक स्कूल परसा बाजार में 'हमारा संविधान, हमारा गर्व' के संकल्प के साथ संविधान दिवस मनाया गया। 'संविधान: राष्ट्र की आत्मा' थीम पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। मौके पर विद्यार्थियों ने जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली। प्राचार्य एमके झा ने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मौके पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, पोस्टर मेकिंग और मॉडल प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां हुईं। शिक्षक प्रिया मिश्रा, काजल, भावना झा, अरुणिका और दीपेंद्र कुमार मिश्रा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.