बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत साहित्यिक, कलात्मक एवं खेल गतिविधियों की श्रृंखला उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्राचार्य डा. राजीव सिरोही ने बताय की कविता पाठ में प्रतिभागियों ने सामाजिक सरोकारों एवं समसामयिक विषयों पर ओजपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए ज्योति शर्मा, प्रथम, दीपांशी सिंह,द्वितीय तथा हिमांशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल स्पर्धाओं के तहत आयोजित कैरम बोर्ड प्रतियोगिता के पुरुष व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों का मानसिक विकास होता है। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.