कोडरमा, जनवरी 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी झुमरी तिलैया में लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि रविवार को मनायी गई। इस दौरान नारे 'जय जवान, जय किसान' को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम के जीवंत प्रतीक थे। 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर उन्होंने देश को आत्मनिर्भरता और साहस का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुजीत कुमार राणा तथा शिक्षिकाएं मुकेश कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता और ज्योति का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...