डीएवी में राष्ट्रीय खेल क्लस्टर मीट में मेजबान एससीएस डीएवी ओवर ऑल चैंपियन
मुंगेर, अगस्त 7 -- हवेली खड़गपुर, संवाददाता। गुरुवार को एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-क्लस्टर मीट सीआई एंड जी के अंतर्गत 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में एससीएस डीएवी बालक कर बालिका के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में ओवर ऑल चैंपियन रहा। विद्यालय के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्रा के मार्गदर्शन और पीटी टीचर निर्मल परमार की देखरेख और संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के सदस्यों में राष्ट्रीय निशानेबाज सुरुचि कुमारी, स्नितिक केशरी और आर्मित कुमार थे। प्रतियोगिता में एससीएस डीएवी से 30, बीआर डीएवी आईओसीएल बरौनी बेगूसराय से 05, डीएवी आरएस बांका से 12 प्रतिभागी समेत कुल 47 प्रतिभागियों ने निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Munger News: डीएवी में राष्ट्रीय खेल क्लस्टर मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.