देवघर, जनवरी 24 -- देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में शुक्रवार को महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। प्रातः कालीन सभा में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक एवं बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान राष्ट्रवादी और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इनकी जयंती हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि हर साल 23 जनवरी को हम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते हैं। उनके दिए गए प्रसिद्ध नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा और जय हिन्द हमें आज भी देशभक्ति के जज्बे से भर देते हैं। बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी नेताजी का...