चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दयानंद सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य- सह- एआरओ ओपी मिश्रा ने अपने संबोधन में महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन एवं उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज से अंधविश्वास, कुरीतियों एवं भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया और वेदों के ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि डीएवी संस्थान दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों का पालन करते हैं और हमें गर्व होना चाहिए...