चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में महान शिक्षाविद् एवं समाजसेवी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उनके जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा एनडी ग्रोवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर द्वारा ग्रोवर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने विस्तार से इस विभूति के त्याग व समर्पण की चर्चा की।उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि महात्मा ग्रोवर ने डीएवी संस्थानों के विकास एवं शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। छात्रा शिव...