कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएवी कॉलेज में प्रवेश कर रहे 135 अराजकतत्वों को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने न सिर्फ रोक दिया बल्कि सख्त चेतावनी भी दी। दोबारा कॉलेज आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज में सोमवार से प्रॉक्टोरियल बोर्ड की पूरी टीम मुख्य गेट पर तैनात रही। आने-जाने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आईडी-कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। चेकिंग का यह सिलसिला रोजाना चालू रहेगा। डीएवी कॉलेज में कुछ दिन पहले अराजकतत्वों ने न सिर्फ हंगामा किया था बल्कि प्राचार्य पर स्याही भी फेंकी थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं सुरक्षित रहेंगी और परिसर में अनुशासन बना रहेगा। कॉलेज में...