डीएवी में पूल पार्टी संग कैंप का संपन्न
काशीपुर, जून 2 -- काशीपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को समर कैंप का सम्मान हुआ। समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए पूल पार्टी का विशेष आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलेस कुकिंग, योगा, डांस, संगीत और विभिन्न प्रकार के खेलों जैसी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना एवं सृजनात्मक सोच का विकास करना था। कैंप के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन जेपी सूर, पीसी पुरोहित, मैनेजर अमित कुमार जोशी, प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे ने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यहां शिक्षक बृजेश रावल, अमित नेगी, धर्मराज बिष्ट, उमेश चंद्र शर्मा, समता भटनागर रहे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.