चाईबासा, अगस्त 25 -- चाईबासा। डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स 2026 राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप मंगलवार को रंगारंग समारोह के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 10 संकुलों के 26 डीएवी विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 271 खिलाड़ियों ने भाग लिया।समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने कहा कि वुशु आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का संगम है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर खेल भावना को महत्व देने और निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।बालिका वर्ग में 20 स्वर्ण, 19 रजत और 16 कांस्य समेत 55 पदक, जबकि बालक वर्ग में 26 स्वर्ण, 24 रजत और 44 कांस्य समेत 94 पदक प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- एसजेडीएवी में राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप शुरू डीएवी भंडार कोला ने बालक वर्ग में ...