भभुआ, फरवरी 13 -- भभुआ। कुदरा स्थित पुसौली के डीएवी में दयानंद सरस्वती का जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले गायत्री मंत्र का पाठ हुआ। आयुष मेहता ने दयानंद सरस्वती पर कविता पाठ किया। भजन भी प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य जीवेश नंदन सिंह ने कहा कि दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक हैं। उन्हीं की बदौलत हमलोग यहां पर खड़े हैं। इसलिए हम सब का फर्ज बनता है कि उनके दायित्व का निर्वहन करें और समाज में आगे बढ़ाने की कोशिश करें। प्राचार्य ने कहा कि हमारे विद्यालय के बहुतेरे छात्र हर क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। चाहे वह अभियंत्रण का हो, मेडिकल का हो या कोई और हो। यहां के छात्र बहुत आगे बढ़ रहे हैं। यह सब दयानंद सरस्वती की बदौलत ही हो रहा है। इसके बाद डीएवी गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.