डीएवी में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू
गौरीगंज, जून 18 -- अमेठी। संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा में गणित एवं कंप्यूटर साइंस विषय के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना है।कार्यशाला में डीएवी उत्तर प्रदेश जोन के नौ विद्यालयों के 42 शिक्षक तथा छह विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन एचएएल एवियोनिक्स डिवीजन कोरवा के मुख्य अधिशासी निदेशक रवि प्रकाश, डीएवी पब्लिक स्कूल लखनऊ के प्रधानाचार्य राजीव कुमार पाण्डेय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा के प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षकों को निरंतर सीखने और नई शिक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डीएवी बिष्टुपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.