हजारीबाग, अप्रैल 29 -- बरही, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण को लेकर छात्र छात्राओं ने जल पखवाड़ा मनाया। इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण के लिए जल शपथ, निबंध लेखन, पेंटिंग और डिबेट में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। जल की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी जागरूकता का प्रदर्शन किया। विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.