जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेत्र पदाधिकारी डॉ. अशोक चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के महत्व, विशेषकर आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में ग्लूकोमा (काला मोतिया) जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बीमारी धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को प्रभावित करती है, इसलिए समय-समय पर नेत्र जांच कराना जरूरी है। नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.