आदित्यपुर, जून 21 -- आदित्यपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल एनआइटी कैम्पस में विशेष योगाभ्यास किया गया। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने विविध योग व प्राणायाम का अभ्यास किया। प्राचार्या रेखा कुमारी ने योग को भारतीय संस्कृति का अनुपम धरोहर बताया। जिससे स्वस्थ तन, प्रसन्न मन व संतुलित जीवन मिलता है। इस अवसर पर योगमय जीवनशैली को अंगीकार करते हुए आरोग्य आत्मानुशासन व जीवन मूल्यों के संवर्धन का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- डीएवी-4 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन यह भी पढ़ें- योग दिवस के पूर्व संध्या पर निकली जागरुकता रैली यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...