हजारीबाग, फरवरी 23 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीनियर विंग में रविवार को नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2022 फाउंडेशनल स्टेज विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार और संसाधन व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों के लिए नए शैक्षणिक दृष्टिकोण सीखने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है। संसाधन व्यक्ति अश्विनी कुमार और देवमधु ने फ्रेमवर्क के उद्देश्यों, महत्व और क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की तथा शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवादात्मक सत्र में शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए माइक्रो-टीचिंग प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.