कानपुर, मार्च 8 -- 100 साल के इतिहास को समेटे डीएवी कॉलेज प्रशासन ने अब छात्रों के प्रवेश पर सख्ती कर दी है। सोमवार से होली की छुट्टियों के बाद खुल रहे कॉलेज में अब आई-कार्ड के बिना छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को गेट पर ही अपना आई-कार्ड चेक कराना होगा। कॉलेज में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। डीएवी कॉलेज में 28 फरवरी को बाहरी छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य के ऊपर स्याही फेंक दी थी। जिसको लेकर संस्थान ने फैसला लिया है कि कोई भी छात्र बिना आई-कार्ड के आया तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि पिछले दिनों कई बाहरी छात्रों ने हंगामा किया था। वे कॉलेज के छात्रों को बरगला कर जबरन विरोध कराते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.