लखनऊ, मार्च 10 -- डीएवी डिग्री कॉलेज में अभिव्यक्ति 2026 नामक वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेयी ने किया। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं में शहर भर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि ने पूर्व प्रबंधक स्व. पंडित मनमोहन तिवारी के साथ अपने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए। प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस दौरान प्रतियोगिताओं में भारत के मशहूर स्थानों, त्योहारों, व्यंजनों और नृत्य शीर्षक पर आधारित डॉक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिता में कुल छह प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय, केकेसी, क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, डीएवी कॉलेज और राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्रतिभागियों न...