चतरा, अप्रैल 15 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा में बुधवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आग से बचाव और सुरक्षा उपायों को लेकर जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्निशमन विभाग चतरा की टीम द्वारा किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता और सही कदम उठाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व फायर स्टेशन अफसर चतरा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों में बुद्धनाथ उरांव, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार और संजीव कुमार पांडेय शामिल रहे। टीम ने डेमो के माध्यम से आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने, समय पर उचित निर्णय लेने और नुकसान को कम करने के उपायों को समझाया। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में अग्नि सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.