डीएवी मुनीडीह में मातृ दिवस सम्मेलन
धनबाद, मई 12 -- डीएवी मुनीडीह स्थित कर्मयोगी एनडी ग्रोवर सभास्थल में मातृ दिवस सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पश्चिमी झरिया के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी द्युति मुस्तफी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में झूलन पांजा, ओपी प्रभारी मनिता कुमारी, प्राचार्या अभिलाषा सिंह व रूबी सिंह शामिल रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माताओं का सम्मान किया। माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यालय की प्राचार्या इंदु प्रसाद ने कहा कि मां समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी होती है तथा बच्चों में संस्कार और शिक्षा के मूल्यों का विकास करती है। कार्यक्रम का संचालन मौमिता विश्वास ने किया। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर डीपीएस में भावनात्मक समारोह यह भी पढ़ें- जीडी गोयनका में मनाया गया मदर्स डे यह भी पढ़ें- काव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.