देहरादून, अप्रैल 6 -- डीएवी महाविद्यालय देहरादून में आयोजित सात दिवसीय छात्र संघ समारोह के अंतर्गत सोमवार को मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय परंपराओं से जुड़ी ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाती हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना का भी संचार करती हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र गौरव, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रवीना पहले व दूसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्राची पांडे, अंजली गुसांई, सना भंडारी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्राचार्य डॉ कौशल कुमार, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.