गढ़वा, मार्च 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि।झगराखांड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद पाठक ने डीएवी स्कूल भवनाथपुर के शिक्षकों की शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता की जानकारी आरटीआई के तहत आवेदन देकर मांगी है। यह आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दिया गया है। आवेदन में विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों की नामावली के साथ उनकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणित दस्तावेजों की मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावक भारी आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए निजी विद्यालयों में पढ़ने भेजते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक पूरी तरह योग्य और निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।उन्होंने कहा कि यह आवेदन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.