डीएवी भंडारीदह में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
बोकारो, अगस्त 9 -- बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में शनिवार को विद्यालय सभागार में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामान्य ज्ञान में अभिवृद्धि के उद्देश्य से अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के चारों सदनों श्रद्धानंद, टैगोर, आर्यभट्ट एवं रमण सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के जूनियर एवं सिनियर संवर्ग दोनों संवर्गों के बच्चों के बीच उक्त प्रतियोगिता बारी-बारी से किया गया। कुल मिलाकर दोनों संवर्गों से 48 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने सदनों का प्रतिनिधित्व किया। प्राचार्य आरके सिंह ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.