देवघर, जुलाई 24 -- जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में शुक्रवार को डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता-2026 क्लस्टर-10 का शुभारंभ उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी देवघर संतोष कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत एनसीसी कैडेट्स द्वारा सलामी और तिलक आरती द्वारा हुआ। मंच पर अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग झारखंडी लोकनृत्य तथा ऊर्जावान चीयर-अप डांस की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी ने सामूहिक रूप से डीएवी गान प्रस्तुत किया...