देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र/छात्राओं में स्वस्तिक राज ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान और जिले में टॉप किया है। जबकि 97.2 प्रतिशत अंक के साथ रानू राज ने विद्यालय में द्वितीय स्थान, 96.4 प्रतिशत अंक के साथ अदीपता आर्यव ने तीसरा स्थान, 96 प्रतिशत अंक के साथ राजदीप ने चौथा स्थान और 95.8 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य कुमार ने विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- एसके विद्या विहार की टॉपर बनी पल्लवी कुमारी 48 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ...