डीएवी बीना में मना शिक्षक दिवस
सोनभद्र, सितम्बर 5 -- शक्तिनगर । डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीना में शनिवार को राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा,अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व से परिचित कराते हुए गुरु-शिष्य परम्परा की जानकारी दी। शिक्षक ए.के पाठक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन हेड बॉय सत्यम बंसल एवं हेड गर्ल निधि गुप्ता ने किया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों का स्मरण किया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं: अलखनाथ यह भी पढ़ें- विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई डॉ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.