जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर में दिनांक 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को यूथ पार्लियामेंट के आठवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरानुसार दीप प्रज्ज्वलन तथा डीएवी गान के साथ हुआ।प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने सभी प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संसद तथा संयुक्त राष्ट्र के क्रियान्वयन को समझने और वाद-विवाद के लिए इससे बेहतर मंच और कोई नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी बच्चे अपने पोर्टफोलियो की विचारधारा को समझकर अच्छी तैयारी और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम में पाँचवीं से आठवीं कक्षा के कुल 143 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यू-संसद में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया, समान अवसर, वोटों की ईमानदार गिनती तथा चुनाव आयोग की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ...