जमशेदपुर, जून 20 -- डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर में डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन 18 जून को हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड जोन-ई के सात डीएवी स्कूलों के 285 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों में शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और पठन-पाठन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई। समापन पर प्राचार्या सह एआरओ श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र छात्रों में रुचि जगाने और नई शिक्षण रणनीतियां बनाने में सहायक होते हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल बिष्टुपुर में केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...