देवघर, फरवरी 11 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रबंधन के अधीनस्थ संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में महीनों से ठप स्कूल बस सेवा चालू कराने के लिए सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कोलियरी महाप्रबंधक को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि करीब छह माह से डीएवी में स्कूल में सेवा बंद पड़ी है, जिससे बच्चों व अभिभावकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है और बच्चों के साथ सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह काफी गंभीर विषय है। एक सप्ताह के अंदर अगर प्रबंधन स्कूल बस सुविधा बहाल नहीं करती है तो कोलियरी का चक्का भी जाम किया जाएगा। उधर महाप्रबंधक एके आनंद ने आश्वासन देते हुए कहा कि बस संचालन के टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। सप्ताह भर तक बस सेवा चालू होने की पूरी संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.