डीएवी बरोरा के खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 26 -- बरोरा। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स द्वारा डीएवी कोयला नगर ,धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल, बरोरा के छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलो श्रेणी में राधिका कुमारी ने अपने शानदार खेल के बल पर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं इसी वर्ग के 50 किलो श्रेणी में अंकिता कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के 45 किलो श्रेणी में हर्ष आनंद ने रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-19 बालक वर्ग के 90 किलो श्रेणी में शिवकुमार ने रजत पदक और 66 किलो श्रेणी में आयुष चक्रवर्ती ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राज्यस्तरीय प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.