डीएवी बरियातू में लघु प्रदर्शनी आयोजित
रांची, अगस्त 14 -- रांची। डीएवी बरियातू में शुक्रवार को नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा 'विभाजन की विभीषिका' पर लघु प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें चित्रों के माध्यम से विभाजनकालीन हिंसा और परिवारों पर पड़े इसके दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। प्राचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि विभाजन के कारण एक ही परिवार के लोग अलग-अलग देशों के नागरिक बन गए और उनके मिलने पर अंतरराष्ट्रीय सीमाएं आड़े आ गईं। उन्होंने इस सार्थक आयोजन के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- 'शहीदों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए' यह भी पढ़ें- अरविंद महिला : प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका को दिखाया यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.