डीएवी बरियातू बना ओवरऑल चैंपियन, चतरा का भी शानदार प्रदर्शन
चतरा, जुलाई 27 -- चतरा प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, चतरा में आयोजित झारखंड जोन 'जे' क्लस्टर लेवल-2 योग एवं शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू ने सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल, चतरा ने भी कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी टंडवा के प्राचार्य यू.के. राय थे। विशिष्ट अतिथियों में डीएवी बचरा के प्राचार्य साहिल ठकरान, डीएवी कल्याणपुर की प्राचार्या आभा खन्ना, पूर्व प्राचार्य वी.के. सिंह तथा कोर्ट मैनेजर स्वतंत्र कुमार मधुर शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी इस्पात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.