रांची, फरवरी 10 -- रांची। डीएवी बरियातू में दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी बोर्ड के मद्देनजर आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा परीक्षा के लिए अनुशरण की जाने वाली दिनचर्या और समय सारिणी के महत्व को बताया गया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दिनों में बरती जाने वाली सावधानियां, जैसे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना, प्रवेश पत्र पास में रखना, आवश्यक स्टेशनरी के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना, प्रश्न पत्र पढ़ने के समय का सदुपयोग करना, तनाव‌को‌हावी न होने देना आदि के बारे में बताया। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...