रांची, अगस्त 31 -- रांची। डीएवी बरियातू के प्राचार्य सह झारखंड जोन-जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई दी गई। स्कूल कैबिनेट ने उन्हें स्मृति पत्र सौंपा और छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जोन-बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, डॉ. जंग बहादुर पांडेय ने उनकी दीर्घकालिक सेवाओं की सराहना की। कहा कि शिक्षक का कार्य कभी समाप्त नहीं होता। संजय मिश्रा ने सभी शिक्षकों की कर्मठता और सहयोग के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- आचार्य मनोज को दी गई भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...