धनबाद, अप्रैल 20 -- जोड़ापोखर। डीएवी पब्लिक स्कूल बनियाहीर में रविवार को डीएवी आंदोलन के प्रणेता महात्मा हंसराज की जयंती 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिसर में विशेष हवन का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे, जिन्होंने बिना वेतन लिए 25 वर्षों तक डीएवी संस्थाओं की निःस्वार्थ सेवा की। उन्होंने 1886 में लाहौर में स्थापित प्रथम डीएवी स्कूल के महत्व को बताते हुए सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और निष्काम भाव से कर्तव्य पालन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- बनियाहीर डीएवी स्कूल में समर्पण दिवस के रूप में मना महात्मा हंसराज की जयंती यह भी पढ़ें- डीएवी परिवार ने मनायी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.