धनबाद, दिसम्बर 11 -- जोड़ापोखर। डीएवी बनियाहीर में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को मानव अधिकारों की जानकारी दी गई। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के चित्र बनाकर मानव के मूलभूत अधिकारों को प्रदर्शित किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र कुमार पाणिनि ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत सरकार की ऐसी संस्था है, जो मनुष्यों के हर प्रकार की मूलभूत अधिकारों को संरक्षण प्रदान करती है। जब किसी व्यक्ति के मूल अधिकारों का हनन होता है, तो आयोग उसके संरक्षण के लिए खड़ा होता है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि संविधान में प्रदत्त अपने अधिकार की जानकारी सभी को होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.