डीएवी बनियाहीर में बालिकाओं का होगा नि:शुल्क नामांकन
धनबाद, मई 21 -- श्री केसरवानी पंचायत झरिया की बैठक बुधवार को डीएवी बनियाहीर में हुई। इसमें बालिकाओं के निःशुल्क नामांकन का निर्णय लिया गया। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने कहा कि शिशु वर्ग से नवम तक बालिकाओं से सिर्फ मासिक शुल्क लिया जाएगा। यह सुविधा 30 जून तक नामांकन कराने वाली 30 बच्चियों के लिए है। 12-15 बच्चे मिलने पर बस सुविधा भी दी जाएगी। बैठक में अध्यक्ष विजय आनंद केसरी, उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी, कोषाध्यक्ष विनोद केसरी, भवन मंत्री सुधांशु केसरी, भंडार मंत्री मनीष केसरी, सूचना मंत्री बद्री केसरी, महिला समिति संयोजक रोहित केसरी, विवाह समिति संयोजक विकास केसरी, तरुण सभा संयोजक शैलेंद्र केसरी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.