डीएवी बनियाहीर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
धनबाद, सितम्बर 6 -- जोड़ापोखर।डीएवी बनियाहीर में शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके साथ ही कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 'फ्रेशर्स डे' का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने विद्यार्थियों को अहंकार त्यागकर विनम्रता व अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी। वरिष्ठ शिक्षक शुभंकर सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताया और एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Godda News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.