धनबाद, अप्रैल 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। धरती की जैव विविधता और संसाधनों के संरक्षण का संदेश देने के लिए बुधवार को डीएवी विद्यालय, बनियाहीर में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि धरती हमारी मां है, जिसका संरक्षण और संसाधनों का सदुपयोग हमारा परम कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान शिक्षक कमलेश कुमार और संदीप चटर्जी के मार्गदर्शन में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। साथ ही कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी ने प्रथम, पिंकी कुमारी ने द्वितीय और अनुशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कला, थ्री डी मॉडल पर प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर विद्यार्थियों ने इस आयोजन के माध्यम से पर्यावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.