बुलंदशहर, मार्च 27 -- यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएवी तिराहे से तहसील तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने इस कार्य के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बताते चलेकं कि यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हुआ तो शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.