बुलंदशहर, फरवरी 22 -- बुलंदशहर-खुर्जा रोड स्थित डीएवी फ्लाइओवर पर यातायात बाधा और हादसों का कारण बन रहे अवैध कट को बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई आसिम और यातायात पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अवैध कट बंद होने से फ्लाइओवर पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। अब वाहन चालक रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बनाए गए रोटरी से घूमकर ही फ्लाइओवर पर चढ़ सकेंगे। सड़क चौड़ीकरण के साथ इस रोटरी का निर्माण लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इससे वाहनों की आवाजाही सुव्यवस्थित होगी और यातायात का दबाव नियंत्रित रहेगा। प्रशासन के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली और बदायूं की ओर आने-जाने वाले वाहन अब फ्लाइओवर पर एक ही दिशा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.