डीएवी प्लस टू उवि में दो कमेटियों का विवाद थाना पहुंचा
धनबाद, मई 12 -- कतरास के डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को दो कमेटियों के बीच चल रहा विवाद सोमवार को नया मोड़ ले लिया। विद्यालय संचालन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दी है। विद्यालय में कार्यरत लिपिक राजेश कुमार रविदास ने आरोप लगाया कि वह सोमवार को करीब 11:30 बजे विद्यालय की संग्रहित राशि लगभग 37 हजार रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय परिसर में सचिव मनोज खेमका ने 10-15 युवकों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की तथा रुपये छीन लिए। यह भी पढ़ें- शिक्षिका और शिक्षक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल वहीं दूसरी ओर विद्यालय के सचिव मनोज खेमका ने विद्यालय के तीन लिपिकों पर करीब ढाई लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.