गुमला, फरवरी 12 -- गुमला। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला प्रबंध समिति के चेयरमैन नानकचंद गर्ग का 75 वर्ष की आयु में 11 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया। वे अंतिम सांस तक डीएवी संस्थान के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे। उनके निधन पर विद्यालय परिसर में भावपूर्ण शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें हवन कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डीएवी सीएमसी के प्रति नानकचंद गर्ग का समर्पण और विद्यालय विकास में उनका मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका जाना डीएवी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।नानकचंद गर्ग डीएवी कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति, नई दिल्ली के मानद कोषाध्यक्ष थे। उन्होंने देशभर के डीएवी स्कूलो...