डीएवी पीजी कॉलेज बंद, छात्र और शिक्षक बाहर खड़े
देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के प्रदर्शन के चलते कॉलेज बंद हो गया। छात्र और शिक्षक कॉलेज के बाहर खड़े रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए प्रवेश रोक दिया। इसके चलते कॉलेज में शिक्षण और अन्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि प्राचार्य को कॉलेज संचालन से जुड़े पर्याप्त अधिकार दिए जाएं और छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए। छात्रों ने कॉलेज में कार्यक्रमों के लिए मैदान और सभागार उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें भी उठाई हैं। 31 अगस्त को सात घंटे प्राचार्य कक्ष में रहे थे बंधक : इससे एक दिन पहले सोमवार को भी डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.