बुलंदशहर, फरवरी 9 -- नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन दादरी में आयोजित चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज का दबदबा रहा। कॉलेज की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने शानदार खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीतकर लगातार आठवीं बार इतिहास रचा है। कॉलेज के प्राचार्य डा. राजीव सिरोही ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में एनसीपीई दादरी, एमएम कॉलेज गाजियाबाद, गोपीचंद कॉलेज बागपत और मेरठ कॉलेज जैसे संस्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। डीएवी कॉलेज के खिलाड़ियों ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी रणनीतिक दक्षता का लोहा मनवाया। महिला वर्ग की विजेता टीम में आंचल सोलंकी, सृष्टि, भावना, रेनू गौतम, पलक, साक्षी, प्रियंका, रहनुमा, राधिका, दर्शना और कोमल शामिल रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में चेतन,...