सीवान, मई 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में तात्कालिक प्राचार्य प्रो. रामानंद राम के विरुद्ध कॉलेज शिक्षक संघ के आंदोलन के बाद प्राचार्य का ट्रांसफर व पूर्व प्राचार्य प्रो. केपी गोस्वामी को एक बार फिर से कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति प्रो. गोस्वामी को 5 मई को डीएवी पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में वित्तीय प्रभार भी प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही कॉलेज में पठन-पाठन समेत अन्य शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ. टी.ए. नूर ने बुधवार को प्रभारी प्राचार्य को पेंशन संबंधित कागजात समर्पित करते हुए इस संदर्भ में शीघ्र ही अग्रेत्तर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। वहीं, प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिं...