डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी कैबिनेट गठित
काशीपुर, जुलाई 17 -- काशीपुर। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थी कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय में वंश गुप्ता को हेड बॉय, वैष्णवी सिंह को हेड गर्ल, पारस चौहान को डिप्टी हेड बॉय तथा निवेदिता बिष्ट को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया। शिवम सिंह को एकेडमिक कैप्टन और आयुषी ठाकुर को वाइस एकेडमिक कैप्टन नियुक्त किया गया। देवांश पांडे को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा नव्या पाठक को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.