सिमडेगा, अप्रैल 21 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्वच्छ और सुंदर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सीसीए के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा छठी तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-वार हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट लेखन कौशल के साथ-साथ रचनात्मक प्रस्तुति का भी शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से आश्वी अमोलिका ने प्रथम, विवेक कुमार महतो ने द्वितीय तथा अंश अश्विन बड़ाईक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में यास्मित नारायण प्रथम, प्रिशा सिंह द्वितीय और प्रियांश कुमार तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में सदन-चयन व विविध प्रतियोगिता आयोजित कक्षा तृतीय में गर्विक अग्रवाल प्रथम...